पंजाब में किसानों को गन्ने के प्रति क्विंटल 416 रुपए मिलेंगे। यह दावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर में किया। उन्होंने कहा कि यह मूल्य पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मुकाबला हरियाणा से होता है और हरियाणा से भी यह अधिक है। बताया जा रहा है कि यह पिछले साल से 15 रुपए अधिक है। पिछले साल 401 रुपए प्रति क्विंटल रेट तय था। वहीं, पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के बहाने केंद्र सरकार को बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा को घेरा।


