फसल गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग:ग्रामीणों ने बुझाई, धान-कोदो भी जला

उमरिया जिले के बिलासपुर चौकी क्षेत्र के उमरपानी गांव में फसल गहाई के दौरान एक ट्रैक्टर में आग लग गई। इस घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, साथ ही खेत में रखी 10 बोरी धान और 12 बोरी कोदो की फसल भी नष्ट हो गई। यह घटना कौशल सिंह के खेत में हुई, गया नारायण सोनी के ट्रैक्टर से गहाई का काम चल रहा था। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। बिलासपुर चौकी प्रभारी सत्यदेव यादव ने बताया कि गहाई के दौरान ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर जल चुका है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *