बांसवाड़ा में राशन वितरण में देरी पर ग्रामीणों का हंगामा:पंचायत ऑफिस का घेराव किया, डीलर पर फिंगरप्रिंट लेकर गेंहू नहीं देने का आरोप; जांच शुरू

बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड के सेनावासा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को राशन नहीं मिलने पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच को घेर लिया और समय पर राशन वितरण नहीं होने की शिकायत की। ​कई महीनों से देरी की शिकायत ​ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नवंबर माह का राशन अभी तक नहीं मिला है। उनका यह भी कहना था की राशन मिलने में हर बार देरी होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई लोगों के फिंगरप्रिंट ले लिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशन का वितरण नहीं किया गया। इसी अनियमितता और परेशानी से तंग आकर ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत पहुंचे और सरपंच को घेरकर अपना विरोध दर्ज कराया। ​अधिकारियों को भी दे चुके जानकारी ​प्रशासक (सरपंच) गणपत कटारा ने बताया कि राशन समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाकर ग्रामीण आक्रोशित होकर पंचायत पहुंचे थे। गांव में दो डीलर हैं। ग्रामीणों का कहना था की उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद रसद विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बयान लिए और मौका पंचनामा बनाया। सरपंच ने बताया कि अब इस संबंध में आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *