उदयपुर में सीएमएचओ अशोक आदित्य ने ली बैठक:टीकाकरण बढ़ाने और कैंसर स्केनिंग के निर्देश दिए, प्रेगनेंट महिलाओं के रजिस्ट्रेशन को प्रायरोरिटी देने को कहा

उदयपुर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में सीएमएचओ अशोक ने विभाग की योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर निर्देश पर स्वास्थ्य भवन, बड़ी में यह बैठक हुई। आरसीएचओ डॉ राकेश गुप्ता ने आरसीएच की समीक्षा कर बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रथम त्रैमासिक में ही रजिस्ट्रेशन करना तय करें। एएनसी पंजीकरण में मावली, वल्लभ नगर, कोटड़ा और त्रैमासिक पंजीकरण में उदयपुर शहरी क्षेत्र, गोगुंदा और फलासिया लक्ष्य से पीछे है। संस्थागत प्रसव में कोटड़ा, गोगुंदा और नयागांव, मिसिंग डिलीवरी में झाड़ोल, कोटड़ा और गिर्वा,पूर्ण टीकाकरण में मावली, वल्लभ नगर और नयागांव लक्ष्य से पीछे है। दिसम्बर में पिंक पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसमें अनीमिक महिलाओं को एससीएम इंजेक्शन लगाए जाए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी केस बढ़ाने के निर्देश दिए। कोटडा, झाड़ोल, फलासिया, नयागांव में केस कम हुए हैं। पीपीआईयूसीडी में शहरी क्षेत्र, सायरा और ऋषभदेव को इसे सुधारने के निर्देश दिए। अंतरा साधन में शहरी क्षेत्र और गोगुंदा में प्रगति कम पाई गयी। परिवार कल्याण के साधन मंगवाने हेतु ऑनलाइन इंडेंट करवाने के निर्देश दिए। एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ अक्षय व्यास ने बताया कि वल्लभ नगर, मावली और सायरा में पूर्ण टीकाकरण बढ़ाया जाए। उदयपुर जिले में टीकाकरण की स्थिति अच्छी है, वर्तमान में 92% है, जिसे बढ़ाकर 95% करने का लक्ष्य है। सीएमएचओ ने बताया कि मां वाउचर योजना में आवश्यकतानुसार वाउचर बनाने और एक महीने में सोनोग्राफी क निर्देश दिए। जन्म प्रमाण पत्र पीसीटीएस आईडी से जारी करने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप नहीं रहा है लेकिन गांवों में आज भी स्क्रब टायफास के रोगी मिल रहें हैं। इसकी जांच के लिए किट उपलब्ध करवायें गये है। बुखार से पीड़ित सभी रोगियों की स्क्रब जांच की जाए। एनसीडी नोडल डॉ प्रणव भावसार ने बताया कि एन सी डी की रेंकिंग बढानी है। 30 वर्ष से अधिक के लोगों को एनसीडी के तहत पंजीकृत कर केंसर स्क्रीनिंग बढ़ानी हैं। आशाओं और एएनएम को अपनी आईं डी से पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। आभा आईडी बनाकर सभी एनसीडी मरीजों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री करवाने को कहा। डीपीसी देवेन्द्र पाल ने बताया कि जिले टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग कर जांच करवाई जाये। टीबी के रोगियों की एच आई वी की जांच करवाई जाये। नाट टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा है। निक्षय आईडी बनाने में उदयपुर ने अच्छा काम करते हुए रेंकिंग में अच्छा सुधार किया है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए प्रयास करने होंगे। डीपीसी आरएमएससी डॉ मोहन सिंह धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत जहां जांचें कम हो रही है उसे बढ़ाया जाये। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि बायो वेस्ट और फायर एनओसी के लिए सभी संस्थान अप्लाई कर दें। एमएलसी और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट को पोर्टल पर एंट्री करें। सभी चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी समय पर चिकित्सालय पर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *