6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सलामतपुर में बाजार बंद:सकल हिंदू समाज ने आरोपी को फांसी की मांग की

गोहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के विरोध में बुधवार को सलामतपुर नगर पूरी तरह बंद रहा। छोटे-बड़े सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे चाय-पान के ठेले, सब्जी मंडी और किराना दुकानों समेत पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बंद का आह्वान सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा किया गया था। सभी संगठनों के सदस्यों ने एकजुट होकर हाथों में तख्तियां लेकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे फांसी देने की मांग की। लोगों ने मुख्य मार्गों से रैली निकाली और सलामतपुर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने सांची थाना प्रभारी जय प्रकाश त्रिपाठी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। मामले को पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान उर्फ नजर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की दस विशेष टीमें लगातार दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी हैं। जिले भर में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और नागरिक जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच, मंगलवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *