धमतरी में सचिन पायलट के कार्यक्रम में हंगामा:देवेंद्र अजमानी ने जिलाध्यक्ष पर लगाया महापौर टिकट वितरण में दलाली आरोप;BJP में जाने का ऐलान किया

धमतरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अजमानी ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का सार्वजनिक आरोप लगाया। देवेंद्र अजमानी ने यह भी घोषणा की कि उनका अगला कदम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना है। उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र भी सचिन पायलट को सौंपा। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें सनकी बताया है। हालांकि, देवेंद्र अजमानी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है। सचिन पायलट के कार्यक्रम में हंगामा दरअसल, घटना सचिन पायलट के एक दिवसीय धमतरी दौरे के दौरान हुई, जहां वे संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हंगामे के दौरान “जूता मारो सालों को” जैसे नारे भी लगाए गए। देवेंद्र अजमानी ने आरोप लगाया कि महापौर चुनाव में डमी प्रत्याशी खड़ा न करने के लिए पैसे का लेन-देन हुआ था। डमी प्रत्याशी को लेकर गंभीर आरोप पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र अजमानी ने कहा कि वह सचिन पायलट के समक्ष अपनी बात रखना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि डमी कैंडिडेट का फॉर्म न भरवाने के कारण भारतीय जनता पार्टी को ‘वॉकओवर’ मिल गया और वह चुनाव जीत गई। अजमानी के अनुसार, पार्टी के लोगों ने दलाली खाकर टिकट बेची है। अजमानी का BJP में जाने का ऐलान देवेंद्र अजमानी ने यह भी घोषणा की कि उनका अगला कदम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना है। उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र भी सचिन पायलट को सौंपा। इस मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना ने देवेंद्र अजमानी को ‘सनकी’ और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया उन्होंने अजमानी को भारतीय जनता पार्टी का दलाल करार दिया और कहा कि वह भाजपा के कार्यक्रमों में अक्सर देखे जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि देवेंद्र अजमानी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *