कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चलित नस्ती और न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार और सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, अभिलेख दुरुस्त नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने सुतर्रा के पटवारी हरि किशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कई शाखाओं का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कानूनगो शाखा, WBN शाखा, रिकॉर्ड रूम और स्थापना शाखा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों को देखा। उन्होंने पटवारियों की नस्तियों की जांच की और अभिलेखों को सही और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। कर्मचारियों से वेतन और सेवा संबंधी जानकारी ली कलेक्टर वसंत ने मौजूद कर्मचारियों से उनके वेतनमान और सेवा से जुड़ी जानकारी पूछी। उन्होंने जरूरत के अनुसार सुधार के सुझाव भी दिए। अभिलेख ठीक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने सुतर्रा के पटवारी हरि किशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अधिकारी निरीक्षण में रहे मौजूद इस दौरान मौके पर SDM पोड़ी उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे और तहसीलदार भी मौजूद थे। कलेक्टर अजीत वसंत पहले भी काम में लापरवाही या खामियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस दे चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा जारी जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों का नियमित दौरा कर रहा है। इसका उद्देश्य धान खरीदी और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।


