सुकमा में नक्सलियों का डंप बरामद:जंगल-पहाड़ी में छिपा रखा था हथियार समेत विस्फोटक सामान, सर्चिंग पर निकली फोर्स ने ढूंढा

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने नक्सलियों के डंप को बरामद किया है। नक्सलियों ने गांव के नजदीक ही जंगल-पहाड़ी में हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान छिपा रखा था। हालांकि, फोर्स ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के इस डंप को ढूंढ निकाला। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के पालागुड़ा में जवान जंगल-पहाड़ इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। जिला बल और CRPF 150 BN की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों को पता चला कि नक्सलियों ने झाड़ियों के पास हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान छिपा रखा है। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्सलियों के सामान को बरामद किया। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी घटना के फिराक में थे। हालांकि, जवानों ने उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। ये सामान हुआ बरामद 1. सिंगल शॉट राइफल (ओवर muzzle लोडिंग) 5 नग 2. जिलेटिन (विस्फोटक)/ रॉड – 35 नग 3. BGL हेड, 7 नग4. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 5 नग 5. नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 7 नग 6. कॉर्डेक्स वायर- 40 मीटर (लगभग) 7. नक्सली साहित्य, 1 बैग8. अस्पताल की वस्तुएं- 1 बैग 9. मल्टीमीटर- 1 नग 10. फ्लेक्सिबल वायर, 40 मीटर (लगभग)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *