SIR प्रक्रिया…समय से पहले काम करने पर BLO का सम्मान:बिलासपुर प्रशासन ने परिवार संग मॉल में फिल्म दिखाया, लंच भी कराया

बिलासपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को सम्मानित किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर एक बीएलओ को उनके परिवार के साथ मॉल में पसंदीदा फिल्म दिखाई गई और लंच भी कराया गया। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलपान की बीएलओ दशमत ध्रुव ने निर्धारित समय सीमा में अपना काम पूरा कर लिया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार स्वरूप दशमत ध्रुव और उनके परिवार के लिए मैग्नेटो मॉल में फिल्म देखने और लंच की व्यवस्था की गई। दशमत ध्रुव ने बताया कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपने क्षेत्र के 420 मतदाताओं का पूरा डेटा ऑनलाइन एंट्री के साथ समय पर पूरा किया। गांव में बाहर से आई बहुओं का डेटा एकत्र करने में उन्हें शुरू में कुछ कठिनाई हुई, लेकिन पूरी जानकारी समझाने के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके। सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की उन्होंने कलेक्टर की ओर से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि वे भविष्य में भी अपने कार्य और दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगी। दशमत ध्रुव ने बताया कि उन्होंने मॉल में एक पसंदीदा फिल्म का आनंद लिया। इन्हें भी किया गया सम्मानित मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर कार्यालय में 13 अन्य बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विधानसभा क्षेत्र कोटा से श्रवण कुमार यादव, अमरिका बाई, शैल जगत, तखतपुर से रेणु खांडे, मस्तुरी से खेमतला, शारदा ओरकेरा, दिनेश कुमार भारती, उर्वशी जगत, संतोषी मरकाम और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रशांत शर्मा, अवधेश विमल शामिल हैं। 8 बीएलओ को मिलेंगे 5-5 हजार एसआईआर का कार्य 28 नवम्बर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले 18 बीएलओ को चुनाव आयोग 5-5 हजार की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित करेगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम तीन बीएलओ को चुनाव आयोग सम्मानित करेगा। प्रत्येक बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ 5 हजार रूपए की नगद राशि भेंट की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन विधानसभा क्षेत्रों में किसी भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता हैं और उस भाग संख्या के बीएलओ ने 28 नवम्बर तक गणना फॉर्म वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया है, वे इस पुरस्कार के हकदार होंगे। 25 जनवरी को सम्मानित होंगे बीएलओ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर चयनित बीएलओ को जिला स्तरीय समारोह में सम्मान दिया जाएगा। 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ का चिन्हांकन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेगा। ईआरओ की ओर से अनुशंसित बीएलओ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 18 बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *