डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर आमजरा के पास एक युवक शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। वहीं युवक की बाइक भी कुछ ही दूरी पर पड़ी हुई थी। घटना के बाद सनसनी फैल गई। परिवार के लोग इकट्ठे हो गए। घटना को लेकर परिजनों ने जांच की मांग की है। बिछीवाड़ा थाना अधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि आज बुधवार को नेशनल हाईवे 48 पर आमजरा में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे तो सर्विस रोड के पास गड्ढे में युवक का शव पड़ा हुआ था। करीब 500 मीटर दूर ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई मिली। युवक की पहचान संजय ( 22) पुत्र हुरजी डोडा निवासी बौखला के रूप में की गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिवार के लोग घटना को लेकर संदेह जाता रहे हैं और घटना की जांच की मांग कर रहे है। वहीं कल गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।


