मैहर में ट्रक से टकराई कार, परिवार के लोग घायल:शादी से लौट रहे थे लोग, कटनी रोड पर अमरानाला के पास हादसा

मैहर क्षेत्र में NH-30 पर एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के सदस्य घायल हो गए। यह घटना कटनी रोड पर अमरानाला के पास शाम लगभग 7 बजे हुई। अनाज से लदे एक ट्रक से टकराई कार ग्राम खेरवा निवासी कुशवाहा परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े अनाज से लदे एक ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार से आ रही कार (MP 21 CA 5180) ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। सड़क पर लगा लंबा जाम दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर 1033 टोल पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी पंकज चौधरी और अजीत झा घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु कराया। मैहर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *