ट्रेन में भूली मोबाइल, ईमानदार टीटीई ने लौटाया:हिसार-बांद्रा एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान मिला फोन, जोधपुर में यात्री को सौंपा

हिसार-बांद्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहीं महिला का मोबाइल फोन ट्रेन के कोच में भूल जाने के बाद टीटीई भैराराम चौधरी ने ईमानदारी दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित लौटा दिया। घटना ट्रेन नंबर 22916 के कोच ए-1 की सीट संख्या 35 पर घटी, जहां से महिला यात्री अपना मोबाइल भूल गई थीं। दरअसल, ज्योत्सना खत्री हिसार-बांद्रा एक्सप्रेस के कोच ए-1 में सीट नंबर 35 पर यात्रा कर रही थीं। जोधपुर पहुंचने पर वे अपना मोबाइल फोन सीट पर ही छोड़कर उतर गईं। इस दौरान ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई भैराराम चौधरी को कोच की नियमित जांच के दौरान यह मोबाइल मिला। सत्यापन के बाद लौटाया फोन टीटीई चौधरी ने मोबाइल मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना दी। इसी दौरान अपना मोबाइल ढूंढते हुए महिला यात्री ने भी स्टेशन पर रेल अधिकारियों से संपर्क किया। टीटीई चौधरी ने सत्यापन किया और जोधपुर स्टेशन पर ज्योत्सना खत्री को उनका मोबाइल सुरक्षित लौटा दिया। महिला यात्री ने टीटीई की ईमानदारी की सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन और भैराराम चौधरी दोनों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *