भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। युवक रात के अंधेरे में तारबंदी क्रॉस कर भारतीय सीमा में करीब 200 मीटर तक घुस गया था। वह गायों के एक बाड़े में छुपकर बैठा था। BSF जवानों ने बुधवार सुबह युवक को दबोच लिया। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद पाकिस्तानी नागरिक को सेड़वा थाना पुलिस को सौंप दिया। मामला बाड़मेर जिले में दीपला बीओपी ढाणी के पास का है। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- बीएसएफ जवानों ने सेड़वा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ में पाक नागरिक ने अपना नाम हिंदाल (24) पुत्र बरसा निवासी नयातला तहसील छाछरो जिला मीठी (पाकिस्तान) बताया। युवक भारतीय सीमा में कुछ मीटर अंदर घुस आया था और जेठाराम व हरचंद राम निवासी जाटों का बैरा के गायों के बाड़े में बैठा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। फिलहाल उसके पास से किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बीएसएफ ने उसे सेड़वा थाना पुलिस को सौंप दिया है। BSF द्वारा रिपोर्ट देने पर नियमानुसार विभिन्न एजेंसियों से JIC करवाकर कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तानी नागरिक ने कौनसे पिलर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके पदचिह्नों को खोजा जा रहा है, ताकि आगे से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। 45 दिन पहले आए थे पाकिस्तानी नागरिक और बेटा
इससे पहले भी 8 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के जीरो पॉइंट पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी नागरिक और उसके 7 साल के बेटे को पकड़ा था। दोनों पाकिस्तानी बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जवानों ने दोनों को भारतीय सीमा में बने गांव जानपालिया के पास जीरो पॉइंट पर पकड़ लिया था। दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तानी नागरिक के रिश्तेदार पहले से ही भारत में रह रहे थे। पाकिस्तान जासूसों से क्या डिमांड करता है?
एक्सपर्ट के अनुसार युद्ध के समय हर छोटी से छोटी जानकारी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण होती है। जासूस सीमावर्ती क्षेत्रों में हर तरह की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों को शेयर करते हैं। सरहदी इलाकों से जासूस के पकड़े जाने की ये खबरें भी पढ़ें.. जैसलमेर में बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:ISI को भेज रहा था सेना से जुड़ी सूचनाएं; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी थी जानकारियां राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। हनीफ खान पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) बॉर्डर पार करने 2000 KM दूर जैसलमेर पहुंचा युवक:बोला- सऊदी अरब जाना चाहता था, वीजा नहीं मिलने पर ये प्लान बनाया जैसलमेर में बॉर्डर के पास पकड़े गए पश्चिम बंगाल के युवक लालचंद ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। 10 दिन में 2000 किमी सफर कर जैसलमेर पहुंचा। लालचंद अरब देशों में जाना चाहता था। उसे वीजा नहीं मिला तो उसने जैसलमेर के रास्ते पाकिस्तान और वहां से अरब देशों में जाने का रास्ता चुना। (पढ़ें पूरी खबर)


