सरदार पटेल जयंती पर नर्मदा प्रवाह यात्रा धार पहुंची:स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर नागपुर (महाराष्ट्र) से शुरू हुई नर्मदा प्रवाह यात्रा बुधवार को धार पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा मध्यप्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी। यात्रा के धार पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मयंक अवस्थी ने यात्रा प्रमुख कपिल परमार और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। ‘एकता का संदेश देने वाली यात्रा’ — सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाती है। यह सरदार पटेल के एकता, समरसता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यात्रा के केंद्रीय प्रभारी कपिल परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी क्षेत्रों में बेहतर काम कर यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा, सामाजिक संगठनों, माय भारत स्वयंसेवकों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, जयराज देवड़ा और जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *