महिला घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम:महिलाओं को शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, बाल विवाह, कार्य स्थल पर उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो के बारे में जानकारी दी गई

राजस्थान विश्वविद्यालय महिला संस्था रुवा द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना अशोकनगर, सी स्कीम ने महिला घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लाल कोठी योजना में स्थित ज्योति नगर द्वितीय की आंगनवाड़ी के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को केंद्र की परामर्श दात्री, रितु बाला कुमावत एवं शिमला गुप्ता द्वारा महिला घरेलू हिंसा के बारे में बताते हुए इसकी रोकथाम के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र द्वारा की जाने वाली कार्य शैली की जानकारी दी। उन्होंने बताया की केंद्र द्वारा निशुल्क समझाइश, मेडिकल, अल्पावास गृह, बच्चे दिलवाना, पुलिस कार्रवाई एवं विधिक सहायता दिलवाई जाती है। महिला घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न कानून के बारे में बताते हुए घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर परामर्श लेने की जानकारी दी, जिससे समस्या को जटिल होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा को रोककर तनाव मुक्त हो सकती है तथा आत्मविश्वास प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सकती है। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा जैसे महिलाओं की शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, बाल विवाह, कार्य स्थल पर उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो आदि के बारे में जानकारी दी। महिलाओं की समस्या को गोपनीय रखने की जानकारी दी तथा लैंगिक संवेदनशीलता पर भी बातचीत की गई। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के द्वारा की जाने वाली मदद के बारे में बताया कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर परामर्श के द्वारा तथा संबंधित पक्ष को केंद्र पर बुलाकर समझाइश की जाती है जिससे उनकी समस्या का निवारण हो जाए तथा वो फिर से खुशहाल जीवन जी सके। केंद्र द्वारा महिलाओं की सहमति से ही कार्रवाई की जाती है, जिससे महिला के प्रति समाज में सकारात्मक एवं सूचना आत्मा वातावरण बन सके।अंत में प्रचार प्रसार के लिए महिलाओं को पंपलेट तथा बिस्किट वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *