डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 22 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 1 बोलेरो गाड़ी, 1 बाइक जब्त की गई। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर और सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लोगों से ठगी करते हैं। सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर की देर रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि वजीरखेड़ी बांध की पाल पर वाले रास्ते पर बनी एक कोठरी में कुछ लोग साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और, घेराबंदी कर वहां से 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की तलाशी ली गई तो, उनके पास से 22 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 1 बोलेरो गाड़ी, 1 बाइक जब्त की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की वह गैंग बनाकर चोरी के मोबाइल और फर्जी सिमों के द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाते हैं। जिसके बाद वह फर्जी विज्ञापन डालते हैं। जिसमें पेन पेंसिल की कंपनी में नौकरी देना, पुराने सिक्के और नोट खरीदना और बेचना डालते हैं। जो लोग इन विज्ञापन को ड़ालकर साइबर ठगों से संपर्क करते हैं। उनसे उन्हें वह अपनी बातों में फंसा लेते हैं और, उनसे ऑनलाइन रुपये डलवाकर ठगी करते हैं। इसके अलावा वह सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों से ठगी करते हैं। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग


