सुमित का शतक, ट्रॉफी से दो कदम दूर राजस्थान

तीन साल में दुूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची राजस्थान की क्रिकेट टीम राजस्थान की अंडर-23 वनडे टीम अब बीसीसीआई टूर्नामेंट जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है। बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज सुमित गोदारा (109) की शतकीय पारी से महाराष्ट्र को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला 29 नवंबर को उत्तर प्रदेश की टीम से होगा। महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। किरन ने 91 रन बनाए। राजस्थान के मीडियम पेसर गणेश सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 32 रन देकर महाराष्ट्र के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। नीलेश टांक और चेतन शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। हिमांशु नेहरा को 1 विकेट मिला। जवाब में राजस्थान ने 10 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 250 रन बना मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। करन लाम्बा (51 रन, 56 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने नाबाद अर्धशतक लगाया। अमोल चेलानी ने 47 रन की पारी खेली। तीन साल में दुूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है राजस्थान टीम। गणेश सुथार 19 ओवर, 2 मेडन 32 रन, 3 विकेट करन लाम्बा 51* रन, 56 गेंद 2 चौके, 1 छक्का सुमित गोदारा 109 रन, 121 गेंद 8 चौके, 4 छक्के

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *