डिजिफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट में 40 वैश्विक वक्ता होंगे शामिल

जयपुर| सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 4 से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाले राजस्थान डिजिफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट में दुनियाभर से 40 वक्ता शामिल होंगे, जो युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसका आयोजन राज्य सरकार और टाई राजस्थान मिलकर करेंगे। टीजीएस के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान बनाने वाली हस्तियों के आने से युवा इनोवेटर्स को लाभ होगा। समिट में शामिल होने वाले प्रमुख वक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, अंतरराष्ट्रीय इनोवेशन रणनीतिकार एलेक्स ऑस्टरवाल्डर, ग्रैमी पुरस्कार विजेता पर्यावरणविद् रिकी केज, आर्थिक नीति विशेषज्ञ प्रमोद भसीन और वैश्विक एआई विजनरी श्रीकांत वेलमकन्नी शामिल हैं। इनके अलावा डॉ. विजय चौथाईवाले, अजितेष शर्मा, अक्षय गुलाटी, अक्षत राठी, अमित जैन, आशीम पाटिल, आशीष धवन, आशीष कुलकर्णी, देवेंद्र देशपांडे, डॉ. अरोकिया स्वामी वेलुमनी, एरिक सोल्हेम, कंवल रेखी और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी आएंगे। यह समिट तकनीकी और उद्यमिता के माहौल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *