निर्माणाधीन मकान के तलघर से 36 पेटी शराब पकड़ाई:ताला खोल मकान में पहुंची पुलिस, सीढ़ियों के नीचे छिपा रखी थी 2.30 लाख कीमत की शराब

सागर की बंडा थाना पुलिस ने पठार मोहल्ला में एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। बुधवार को पुलिस ने मकान के अंदर बने तलघर से 36 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2.30 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने सीढ़ियों के नीचे गड्ढा बनाकर शराब छिपाई थी। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने चील घर के सामने वाली गली पठार मोहल्ला में राजबहादुर उर्फ टिंकू लोधी ने अपने निर्माणाधीन मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब जमा कर रखी है। टिंकू आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। ताला तोड़ा तो आई शराब की महक
पुलिस को पता चला कि इस निर्माणाधीन मकान का उपयोग टिंकू लोधी करता है। जब टीम वहां पहुंची तो मकान पर ताला लगा हुआ था। खिड़की से झांकने पर अंदर कुछ खास नहीं दिखा, लेकिन अंदर से शराब की तेज गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने ताला खोला और अंदर दाखिल हुई। सीढ़ियों के नीचे तलघर में मिलीं 36 पेटियां
मकान के अंदर जांच करने पर सीढ़ियों के नीचे बने एक गड्ढेनुमा तलघर में शराब की पेटियां छिपी मिलीं। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाया। कार्रवाई में मौके से 36 पेटी ‘गोवा व्हिस्की’ शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी राजबहादुर उर्फ टिंकू लोधी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *