खेड़ली मोड थाना के पास फायरिंग:मूंगफली विक्रेता को लूटने का प्रयास, एक संदिग्ध गिरफ्तार

खेड़ली मोड थाना के पास बुधवार 26 नवंबर को रात करीब 9.30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक मूंगफली विक्रेता को डराकर लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह घटना हरदयाल सैनी की दुकान पर हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर खेड़ली मोड थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बदमाश एक ईको गाड़ी से भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में खेड़ली सड़क मार्ग सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। थानाधिकारी राजेश कसाना मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *