महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन आज…:इंदौर से तीन खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत, क्रांति को भी अच्छी कीमत की उम्मीद

महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन गुरुवार को होगा, जिसके लिए प्रदेश से 12 महिला खिलाड़ियों के नाम भेजे गए हैं। इसमें महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इंदौर की लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रियंका कौशल, आयुषी शुक्ला और अनादि तागड़े की भी किस्मत खुल सकती है। भोपाल की राहिला फिरदौस और सौम्या तिवारी भी ऑक्शन में शामिल हैं। राहिला मप्र की कप्तान हैं। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा और वैष्णवी शर्मा के नाम का भी चर्चा है। इनके अलावा निकिता सिंह, संस्कृति गुप्ता, पूजा वस्त्रकार, शुचि उपाध्याय का नाम भी नीलामी में शामिल हैं। प्रदेश की सभी खिलाड़ियों का बेस-प्राइज 10-10 लाख रुपए है। क्रांति का कमाल… वर्ल्ड कप के 8 मुकाबलों में 9 विकेट झटके गेंदबाज क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड के 8 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए थे। इसी के चलते उन्हें अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में भी 8 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। पूजा वस्त्रकार ने 16 मैच में 7 विकेट और 126 रन बनाए हैं। संस्कृति गुप्ता ने 10 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। पिछले सीजन में मप्र से तीन खिलाड़ियों को नीलामी में टीमों ने खरीदा था। क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं पूजा वस्त्रकार को 1.9 करोड़ और संस्कृति गुप्ता को 10 लाख में मुंबई टीम ने खरीदा था। इसके अलावा पूजा महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट्स का भी हिस्सा रही हैं। रेलवे और दिल्ली से सर्वाधिक खिलाड़ी
इस नीलामी में रेलवे और दिल्ली के सर्वाधिक 15- 15 खिलाड़ी है। मुंबई के 14, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 12-12 खिलाड़ी नीलामी में शामिल है। कुल 194 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *