सांसद खेल उत्सव का समापन:निश्चय इलेवन ने जतिन इलेवन को हराकर फाइनल जीता

खैरथल के हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित खेलो इंडिया फिट इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की और विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। निश्चय इलेवन ने जतिन इलेवन को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मंत्री भूपेंद्र यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और लगभग आधे घंटे तक मैच का आनंद लिया। समापन समारोह में खैरथल और किशनगढ़ भाजपा मंडल के सदस्य, एसपी मनीष चौधरी, नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, पूर्व चेयरमेन अशोक डाटा, भाजपा नेता राजेश बटवाड़ा, किशनगढ़बास भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेशकांत वशिष्ठ, भाजपा नेता बनेसिंह नरुका, मनोज मित्तल, पार्षद तेज सिंह सैनी, अंजली यादव, सतीश यादव, बबलू यादव, इन्द्र यादव और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। खेल संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि यह टूर्नामेंट 26 दिसंबर से शुरू हुआ था और इसमें स्थानीय युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *