घर के बाहर से बाइक चोरी:राजगढ़ थाने में मामला दर्ज

राजगढ़ थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने शुक्रवार देर शाम मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिय़ा ने बताया कि वार्ड 15 निवासी जतिन स्वामी (24) पुत्र ललीत प्रसाद स्वामी ने मामला दर्ज करवाया कि वार्ड नं. 9 चूरू रोड़ राजगढ पर रात को अपने मित्र सोनू को बाइक की चाबी देकर अपने दूसरे मित्र के साथ न्यू ईयर की पार्टी में चला गया था। जब उसका मित्र सोनू और उसके दूसरा दोस्त रात को करीबन 11 बजे मकान से बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। आस-पास तलाश करने पर बाइक कहीं नहीं मिली। उसने बाइक की आरसी ट्रांसफर की एप्लिकेशन आरटीओ में दे रखी है। राजगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *