ग्वालियर में 123 आदतन शिकायकर्ताओं की लिस्ट…:भाइयों के बीच बंटवारा विवाद में भारत सिंह 303 बार शिकायत कर बने नंबर-1

राज्य सरकार के 11 विभागों ने करीब 50 दिन के होमवर्क के बाद सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले झूठे व आदतन शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार की है। सूची में एक नाम ऐसा है जिसने जमीन विवाद में पोर्टल पर पुलिस की 303 शिकायतें की हैं। अभी अलग-अलग विभागों से मिली सूची के आधार पर दो सप्ताह पहले जो रिपोर्ट संचालक सीएम हेल्पलाइन को भेजी है, उसमें 123 लोगों के नाम हैं। जिन्होंने कुल 1099 शिकायतें की हैं। इनमें सर्वाधिक 994 ​शिकायतें पुलिस विभाग से हैं, जिनको 99 लोगों ने की हैं। 105 शिकायतें 10 अन्य विभागों की हैं, जिनको 24 लोगों ने किया है। अभी 17 विभागों से सूची आना हैं, इनमें नगर निगम व राजस्व विभाग भी हैं। इन्होंने सिर्फ 1-2 शिकायतें कीं फिर भी सूची में डाल दिया
1 बेताल भहोरिया का चेक बाउंस का प्रकरण कोर्ट में है। वारंट को लेकर शिकायत की। अब कहना है कि शिकायत तभी बंद करूंगा जब मेरा वारंट पुलिस के जरिए मिलेगा।
2 विजय शर्मा के मकान में किराएदार रहता था। शिकायत थी कि वह किराया नहीं दे रहा। किराएदार ने आरोप गलत बताया, पुलिस के मुताबिक वह हर महीने शिकायत करता है।
3 प्रीति का प्लॉट खरीदने के एडवांस पैसों का विवाद है। पुलिस दोनों पर कार्रवाई कर चुकी है। शिकायतें दबाव बनाने होती हैं।
(यह जानकारी विभागों के मुताबिक हैं) पत्नी घर नहीं आई, 24 शिकायत कीं
1भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर भारत सिंह का विवाद चल रहा है। मामला राजस्व का है पर शिकायत पुलिस की होती है। भारत अभी तक सर्वाधिक 303 शिकायतें कर चुके हैं। इसी कारण इन्हें आदतन माना गया।
2 पत्नी के घर न आने पर उदय 24 शिकायतें कर चुके हैं। उनका कहना है कि पत्नी अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर रहती है, वह शाजापुर में। यह केस अलग-अलग कोर्ट में हैं, इसलिए पुलिस हस्तक्षेप संभव नहीं है। इधर… फोर्स क्लोज भी
कई शिकायतें हैं जिन्हें अफसरों ने फोर्स क्लोज किया तो फिर की गईं। प्रेम ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने कहा जमीन का सीमांकन कराया था। दूसरे पक्ष ने कब्जा नहीं छोड़ा तो शिकायत की। इसे फोर्स क्लोज किया। 25 विभागों का सीएम हेल्पलाइन डाटा भेजा है। बाकी विभागों की जानकारी मिलते ही भेजेंगे। झूठी शिकायतों पर कार्रवाई का फैसला शासन करेगा। -सूरज यादव, जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *