स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शुक्रवार को वाराणसी में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने महाकुंभ पर सपा सुप्रीमों की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो रेलवे का हादसा हुआ और स्नान के समय भगदड़ मच गई थी। जबकि उस समय एक मुस्लिम मंत्री को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय तो ये हाल था कि स्नान बीत जाने के बाद भी वहां व्यवस्था नहीं होती थी। उन्होंने कहा- अनर्गल बयान देने वालों को पागलखाने भेज देना चाहिए। अगर कुंभ में आतंकवादी दिखे तो 10 से 15 मिनट में ठोंक दें। उन्होंने कहा- हमारे पंचाग से भी संदेश दिया जाता था। महाकुंभ की सूचना और आमंत्रण संत भी अपने भक्तों को देते रहते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में महाबैठक होगी। इसमें घटती जनसंख्या, धर्मांतरण, लव-जिहाद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, सीमाओं पर प्रताड़ना की स्थिति पर चर्चा होगी। अब पढ़िए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने दैनिक भास्कर से बातचीत में क्या कहा… सवाल: महाकुंभ पर विपक्ष के बयान पर क्या कहेंगे आप ?
जवाब: स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा- महाकुंभ पर जो लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं उनको तत्काल पागलखाना में भर्ती करा देना चाहिए। महाकुंभ में संत देश के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। देश के विकास पर चिंतन मनन किया जाता है। इस पवित्र उत्सव पर जो भी अनाप-शनाप बोलता है। उसको जेल में डाल दें। सवाल: अभी कुंभ की तैयारी कैसी चल रही है?
जवाब: उन्होंने कहा- कुंभ को लेकर तैयारियां काफी तेज चल रही हैं। सरकार को अपने कुछ अधिकारियों को टाइट करना चाहिए। क्योंकि कई जगहों पर अभी सीवर लाइन शुरू नहीं हो पा रही है। बोले- 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बेहतर सड़क बनाए गए हैं। उन्होंने कहा- 10 प्रतिशत अधिकारी गड़बड़ हैं। उन पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि उनकी मंशा रहती है कि कुछ गड़बड़ हो और सरकार बदनाम हो। उन्होंने कहा- कुंभ आस्था और विश्वास का केंद्र है। कभी भी राजनीति का केंद्र कुंभ नहीं रहा है। सवाल: आतंकी संगठन ने चेतावनी दी इस पर आप क्या कहेंगे?
जवाब: व्यक्तियों की सुरक्षा भगवान करते हैं लेकिन मौजूदा समय में आतंकियों का दौर खत्म हो गया। एक दौर था जब वह बनारस के गंगा घाट, संकट मोचन मंदिर पर हमला हुआ था लेकिन मौजूदा समय में सरकार, खुफिया एजेंसियों को सक्रिय रहना चाहिए। अगर कोई आतंकवादी दिखता है तो उसे 10-15 मिनट पूछताछ करें और तुरंत ठोंक दिया जाए। उन्होंने कहा-संतों को भी इसमें मदद करनी चाहिए और अपने आने-जाने वाले भक्तों की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। सवाल – महाकुंभ क्षेत्र में मुस्लिम प्रवेश वर्जित की जाए?
जवाब- अभी वहां टेंट का काम मुस्लिम लोग भी कर रहे हैं। हमारी मांग इतनी है कि वहां लगने वाले दुकान को कुंभ क्षेत्र से बाहर लगाया जाए क्योंकि पूर्व में भी कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो हमें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उस वीडियो में कहीं थूकते तो कहीं पेशाब करते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा कुंभ सनातनियों का है और वहां सनातन का ही प्रवेश करना चाहिए। सवाल : सनातन धर्म और बांग्लादेश पर क्या मत है?
जवाब : 20 जनवरी के बाद बांग्लादेश में कुछ बड़ा होगा। टर्म सरकार जब शपथ ली लगी तो कुछ बड़ा निर्णय होगा। इस दौरान हिंदुओं के हित में एक बड़ा फैसला होगा। सवाल :सनातन बोर्ड बनना चाहिए?
जवाब : सनातन बोर्ड बने या न बने लेकिन इस देश में समान नागरिक संहिता बनना चाहिए। समान शिक्षा नीति हो,समान कानून हो और सभी धर्म के लिए एक संविधान पूरे देश के लिए होना चाहिए। सभी वर्ग के लिए एक कानून, एक नियमावली हो। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… 12 साल में 3 गुना बड़ा हुआ महाकुंभ; 28 करोड़ ज्यादा श्रद्धालु आएंगे; 200 चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे, पहली बार AI से नजर ‘मैं 2013 के महाकुंभ में भी आया था। उस व्यवस्था और आज की व्यवस्था में बहुत अंतर है। सुविधाएं बढ़ गई हैं। पहले हमारे कैंप में 3 शौचालय थे, अबकी बार 11 मिले हैं। पहले हमें 2 नल मिलते थे, अब 6 नल मिले हैं।’ ऐसा मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले नवल रघुवंशी का कहना है। नवल हर साल परिवार के साथ मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आते हैं। कैंप में 20 परिवार कल्पवास करते हैं। नवल की बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाकुंभ 2025 ‘दिव्य’ के साथ बेहद ‘भव्य’ होने जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर


