धनबाद | केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी 10 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे। इस दौरान सीसीएल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सीसीएल में बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल आैर सीएमपीडीआई की समीक्षा करेंगे। मंत्री द्वारा की जानेवाली समीक्षा को लेकर बीसीसीएल की आेर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्पादन, उत्पादकता, डिस्पैच के साथ झरिया मास्टर प्लान से संबंधित पुनर्वास के साथ विभिन्न क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे।


