अबुआ आवास की राशि देने में सात दिनों के विलंब पर होगा शो कॉज: दीपिका

रांची | राज्य में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के तृतीय किस्त की राशि वितरण में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिह्नित करने को कहा है, जो तीसरे किस्त के वितरण में सात दिनों से अधिक का विलंब किए हंै। इनसे पहले स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। लाभुकों को तृतीय किस्त राशि वितरण की प्रतिदिन अधिकारियों को समीक्षा करने को कहा है। जिलावार रिपोर्ट मंगाने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *