रांची| राज्यकर्मी और पेंशनरों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ गया है। अब उन्हें 53% मंहगाई भत्ता मिलेगा। अभी 50% महंगाई भत्ता मिल रहा था। वित्त विभाग ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले कैबिनेट में राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मंजूरी मिली थी।


