हिमाचल विधानसभा विंटर सेशन:पंचायत चुनाव में देरी पर चर्चा जारी, कार्यवाही से पहले फल विक्रेता बेटी से मिलने पहुंचे CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा विंटर सेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह की सैर पर धर्मशाला के कचहरी बाजार पहुंचे। यहां पर उन्होंने सब्जी विक्रेता बेटी से बातचीत की। बता दें कि बीते साल भी इसी बेटी से चर्चा के बाद बजट में छोटे दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री ने ऋण माफी योजना लाई थी। सीएम ने आज कचहरी चौक पर बनी वर्षा शालिका में बैठी एक बेटी और राहगीरों से भी वार्तालाप किया। कुछ देर में सदन की कार्यवाही शुरू होगी वहीं कुछ देर बाद विंटर सेशन के दूसरे दिन का कार्यवाही शुरू होगी। सदन में आज भी पंचायत चुनाव में देरी पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। इस मसले पर कांग्रेस विधायक आपदा से हालात सामान्य होने के बाद चुनाव की बात कर रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में हार के डर से देरी को लेकर सरकार को घेर रही है। आखिर में सीएम सुक्खू चर्चा का जवाब देंगे पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सीएम सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कई बार आमने-सामने आए। धर्मशाला के तपोवन में चल रही विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा समाप्त होने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा का जवाब देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *