श्रीगंगानगर में दिसंबर वाली ठंड शुरू:8.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, धुंध-कोहरे ने रोकी सुबह की सैर; 27-28 को बारिश का अलर्ट

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण सर्द हवाओं के साथ तेज सर्दी पढ़ रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकल रहे हैं। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलने वाले लोगों की संख्या भी सीमित रह गई है। धुंध के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की संभावना ज्यादा है, जबकि बीकानेर संभाग में घने बादल और तेज ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों अनुसार- जैसे-जैसे यह विक्षोभ आगे बढ़ेगा, हवाओं का रुख पूरी तरह उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। इससे उत्तरी ठंडी हवाएं जोर पकड़ेंगी और दोनों तापमान (अधिकतम व न्यूनतम) में 2-3 डिग्री की और गिरावट आएगी। यानी नवंबर के आखिरी दिनों में दिसंबर वाली ठंड शुरू हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *