डुमरडीहा पंचायत में लगे आपके द्वार शिविर में परिसंपत्तियों का वितरण

राजनगर| प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा, गेंगेरूली और बाना पंचायत भवन में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। डुमरडीहा में बीडीओ मलय कुमार का मुखिया निमाई सोरेन के नेतृत्व पारम्परिक नृत्य व संगीत के साथ और पांव धोकर स्वागत किया गया। शिविर में लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन जमा किए। मौके पर प्रमाण पत्र और परिसंपत्तियों का लाभ ग्रामीण को दिया गया। बीडीओ ने कहा कि यह पहल झारखंड सरकार द्वारा सीधी जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है, जहां जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र सहित कई दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर में कृषि विभाग से कुल 7 आवेदन जमा , भूमि सुधार लगन से 04 आवेदन , आवासीय प्रमाण पत्र से 20 आवेदन, मुख्यमंत्री पशुधन से 12 आवेदन , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से 11 आवेदन ,मत्स्य विभाग 10 आवेदन ,बिरसा सिंचाई से 01 आवेदन, जॉब कार्ड से 20 आवेदन ,पेयजल स्वच्छता से 23 आवेदन, अबुआ आवास से 58 आवेदन , सर्वजन पेंशन से 30 आवेदन , मुख्यमंत्री मंईया सम्मान से 212 आवेदन , सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि से 08 आवेदन , हरा राशन कार्ड से 07 आवेदन , धोती , साड़ी , लूंगी वितरण 05 आवेदन, कंबल वितरण 16 आवेदन व 50 लोगों को दवा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *