अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेजिएट स्कूल की रेड क्रॉस यूनिट की छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय अंतर-राज्य जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। इस शिविर में कुल 6 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं द्वारा सभी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए गए। टीम ने समूह गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग श्रेणियों में प्रथम, लोक गीत और प्रश्नोत्तरी में दूसरा पुरस्कार भी प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने युवा विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान डॉ. अनीता नरेंद्र, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. बीनू कपूर, डॉ. प्रियंका बस्सी, बिन्नी शर्मा, नरिंदर कुमार, अक्षिका अनेजा और डॉ. पलविंदर सिंह उपस्थित थे।


