यूपी में पारा 7.2°C, 15 शहरों में भीषण कोहरा:लखनऊ में 3 फ्लाइट रद्द, 14 लेट; संगम पहुंचे साइबेरियन पक्षी

यूपी में अब ठंड बढ़ने लगी है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। आज अयोध्या, वाराणसी समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। बरेली और कुशीनगर में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण लखनऊ में 3 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि 14 उड़ानों में 1 से 10 घंटे की देरी हुई। उधर, साइबेरियन पक्षियों का झुंड प्रयागराज संगम पहुंच चुका है। लोग इन्हें दाना खिलाते और सेल्फी लेते नजर आए। ठंड की वजह से कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट होगी। इसके बाद पारे में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी, शुष्क हवाएं अभी मौसम का मिजाज तय कर रही हैं। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए- तापमान कितना पहुंचा, जानिए अब शहरों की बात- लखनऊ से मुंबई-बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें रद्द
प्रयागराज में कोहरा छाया, साइबेरियन पक्षी पहुंचे
प्रयागराज में ठंड तेजी से बढ़ रही है। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जगह-जगह अलाव जलने लगे हैं। गुरुवार सुबह यहां हल्का कोहरा रहा। प्रदूषण की बात करें तो AQI 320 रहा, जो बहुत खराब स्तर है। इस बीच संगम पर काफी संख्या में साइबेरियन पक्षी आ गए हैं। ये पक्षी रूस के साइबेरिया क्षेत्र, मंगोलिया, कजाकिस्तान और मध्य एशिया के बेहद ठंडे इलाकों से आए हैं। इन दिनों यहां का तापमान इन पक्षियों को रहने के लिए अच्छा होता है। कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पारा 7.2 डिग्री
कानपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, रात और सुबह के तापमान में और गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। गाजियाबाद में सुबह धूप, AQI 360 पहुंचा
गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से हल्की धूप खिली है। आज सुबह के समय तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का पूर्व अनुमान है। आज AQI 360 है, जो फिर से बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। ———————– जरूरत की खबर भी पढ़िए- ठंड से बढ़ती 10 बीमारियों की रिस्क: सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डॉक्टर से जानें बचाव की 15 जरूरी टिप्स सर्दियों का मौसम खाने-पीने और आराम करने के लिए एक अच्छा माहौल देता है, लेकिन यह अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। हवा में नमी कम होने से स्किन रूखी होने लगती है और बच्चों-बुजुर्गों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बढ़ता प्रदूषण और स्मॉग रेस्पिरेटरी बीमारियों को और गंभीर बना देते हैं। जानिए- सर्दियों में किन बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है? इससे बचने के क्या उपाय हैं? क्लिक कर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *