खाद की लाइन में लगी आदिवासी महिला की मौत:दो दिन से खाद की लाइन में लग रही थी; लाइन में लगे हुए उल्टी हुई और हो गई मौत

गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में बागेरी खाद वितरण केंद्र पर दो दिन से लाइन में लगी एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत केंद्र पर हुई या घर पर यह अभी साफ नहीं है। कलेक्टर सहित पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मृतका की पहचान भुरिया बाई के रूप में हुई है। वे कुशेपुर गांव की रहने वाली थी। दो दिन से लाइन में खड़े रहने के बाद बुधवार रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ी, उसे उल्टी हुई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि सूचना मिली कि महिला खाद की लाइन में लगी थी। उसे वॉमिटिंग हुई, जिसके बाद उसे गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार उसकी बॉडी लेकर गांव पहुंच गया है। मैं खुद भी वहां जा रहा हूं। SDM को मौके पर भेज दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना दौरे पर हैं और बमोरी इलाके में मौजूद हैं। उन्हें घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और पूर्व मंत्री को मौके पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *