उज्जैन में एक हफ्ते पहले तक रातें काफी सर्द रहीं, लेकिन बीते सात दिनों में रात का तापमान करीब 7 डिग्री बढ़ गया है। ऐसे में शहरी इलाकों में रात में कड़कड़ाती ठंड का एहसास नहीं हो रहा। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है और दक्षिणी हवाओं के चलने के कारण दिन में भी गर्मी महसूस हो रही है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में कड़कड़ाती ठंड नहीं है और गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बार मौसम का पैटर्न बदल गया है। उज्जैन समेत कई शहरों में तापमान बढ़ा है। उज्जैन में बीती रात न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक हफ्ते पहले 20 नवंबर को रात का तापमान 10.5 डिग्री था। सात दिन में तापमान करीब 6.5 डिग्री बढ़ गया, जिससे रात में ठंड का एहसास कम होने लगा है। उज्जैन जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि उत्तरी हवा न आने के कारण ऐसा मौसम बना हुआ है। फिलहाल दक्षिणी हवाओं का रुख है। जब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और राजस्थान की ओर से आने वाली हवा मध्य प्रदेश की ओर मुड़ेगी, तो ठंड बढ़ेगी। पिछले दिनाें का तापमान


