हेंडग्रेड केस का आरोपी गंगानगर में गिरफ्तार:बदमाश से पुलिस से मिले हथियार,जल्द लाया जाएगा लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने 20 नवंबर को एनकाउंटर करके दो आतंकियों को हेंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। इस केस में राजस्थान की गंगानगर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे व्यक्ति को जल्द लुधियाना पुलिस राजस्थान से यहां प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। आरोपी से पुलिस को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। वहीं पुलिस ने आज तीन आतंकियों का सिविल अस्पताल लुधियाना में मैडिकल भी करवाया है। एनकाउंटर में घायल आतंकी दीपक कुमार उर्फ दीपू और राम लाल की हालत अब बिल्कुल ठीक है। उनके साथ अजय का भी मैडिकल करवाया गया है। श्रीगंगानगर शहर से आरोपी किया गिरफ्तार गंगानगर की एसपी डॉ. अमृता दुहन ने मीडिया को बताया कि श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के गांव 26 जीबी हरिपुरा निवासी 28 वर्षीय राकेश उर्फ रॉकी नेहरा को श्रीगंगानगर शहर में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बस अड्डा चौकी प्रभारी एएसआई स्वर्णसिंह ने टीम के सहयोग से गश्त के दौरान की है। कब्जे से मिली देसी पिस्टल-मैगजिन और कारतूस आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन अनुमानित 32 बोर व 2 जिंदा कारतूस 7.65 व दो जिंदा कारतूस 9 एमएम के बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में आरोपी के संपर्क लुधियाना में हैंड ग्रेनेड व पिस्टल सहित पकड़े गए युवकों से सामने आए हैं। आरोपी राकेश उर्फ रॉकी नेहरा का तीन दिन के रिमांड पर लिया गया हैं। मामले की जांच एसएचओ पृथ्वीपालसिंह को सौंपी गई है। आरोपी से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि राकेश उर्फ रॉकी नेहरा ने राम लाल और दीपक को पंजाब भेजा था। 20 नवंबर को पुलिस ने किया एनकाउंटर
उल्लेखनीय है कि लुधियाना पुलिस ने गांव ताखरांवाली निवासी ताखरांवाली निवासी रामलाल तथा फाजिल्का जिले के गांव शेरेकां निवासी दीपू को 20 नवंबर को एनकाउंटर में पकड़ा था। दोनों पुलिस फायरिंग में घायल हो गए थे। इनके पास से पंजाब पुलिस ने 2 पिस्टल और 40 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा था कि आरोपियों के संपर्क पाकिस्तानी हथियार तस्कर जसवीर उर्फ चौधरी से थे। उसी के आदेश से दोनों युवक लुधियाना में चाइनीज हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। इनको पंजाब तथा अन्य राज्यों में हैंड ग्रेनेड हमले करने थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *