लुधियाना| मिशन स्माइल नाइट ने सिक्योरिटी गार्ड्स को हीटर बांटे। प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नाइट सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ खुशियां साझा करना था। इस दौरान उनके लिए गेम्स का आयोजन किया गया। साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया। मिशन स्माइल ने उन्हें हीटर्स गिफ्ट करके उनकी कड़ी मेहनत और ठंड के मौसम में काम करने के संघर्षों को सम्मानित किया।


