25 महिलाओं को राशन वितरित किया

लुधियाना| यूथ फेडरेशन पुरानी माधोपुरी द्वारा 65वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। यह समारोह प्रधान राजू वोहरा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि यूथ फेडरेशन हमेशा समाज भलाई के कार्यों में सक्रिय रहता है, और उनका मुख्य उद्देश्य नर सेवा, नारायण सेवा है। इस आयोजन में सोनू बेदी, अविनाश सिक्का, फुलविंदर सिंह, दुष्यंत कौड़ा, राजीव सभरवाल, राजन अग्रवाल, संजीव तुली, तेजिंदर खन्ना, दीपक बजाज, विकास बजाज, हरीश धवन, रोमी वोहरा, पंडित चंद्र मोहन, ग्रंथी सुरजीत सिंह, दविंदर सिंह परमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *