लुधियाना| मालवा सांस्कृतिक मंच की तैयारियों को लेकर एक बैठक 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। यह बैठक मंच के अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा झांडे के कार्यालय झांडे रोड में होगी। इसमें मालवा सांस्कृतिक मंच की ओर से 11 जनवरी को आयोजित होने वाले लोहड़ी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी मेले के प्रेस सचिव सनी सेठी ने सांझी की।


