भंडारे ओहनां दे भर दी-श्रद्धा दे नाल जेहड़े पूज दे…

भास्कर न्यूज| लुधियाना नववर्ष 2025 के आगमन के मौके पर स्थानीय पखोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत प्रवीण चौधरी की उपस्थिति में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालकर विश्व के समस्त प्राणियों के लिए नववर्ष मंगलमय होने की प्रार्थना की। महंत ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रार्थना की कि वे पिछले वर्ष की भूलों के लिए मां बगलामुखी से क्षमा मांगें और आने वाले वर्ष में किसी भी प्रकार की भूल से बचने का संकल्प लें। महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि नववर्ष में हमें दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संकीर्तन मंडल ने मां बगलामुखी भंडारे ओहनां दे भर दी-श्रद्धा दे नाल जेहड़े पूज दे… की संगीतमय धुनों पर प्रस्तुत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। धाम के मुख्य सेवक मनप्रीत छतवाल ने पिछले वर्ष धाम में सहयोग देने वाले दानवीर सज्जनों का आभार व्यक्त किया। रमन घई ने 30 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले 225 घंटे के अखंड यज्ञ की जानकारी दी। इस अवसर पर गौरव कालिया, पुरुषोत्तम चौधरी, साहिल अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुधीर महाजन, वरुण जेठी, अनुज कुमार, बलजोत सिंह, तुषार बांसल, आशुतोष गुप्ता, नरेन्द्र मोहिनी, अरुण मेहता, गुनीत खेरा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *