जालंधर के वेस्ट हलके में 22 नवंबर को गला घोंटकर मारी गई बच्ची के लिए मिट्ठी बस्ती के श्री गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास शुरू हो चुकी है। श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है। निहंग सिंह जत्थे से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सरकारें ऐसे आरोपियों को हमें सौंपें। हम ऐसी सजा देंगे कि सिखों में फिर से बच्चियों की तरफ कोई आंख नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकारों की लापरवाही का नतीजा है कि आज गुरुघरों में तंबाकू तक पहुंच रहा है। देखें अंतिम अरदास के PHOTOS… खासला के लिए सब बच्चियां उनकी बेटियां निहंग सिंह बाबा गुरविंदर सिंह की तरफ से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सभी बच्चियां चाहे वो किसी भी धर्म की हों, हमारे लिए हमारी बच्चियों की तरह है। उनके साथ अन्याय होगा तो निहंग सिंह जत्थेबंदी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होगी और इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासला का जन्म समाज की रक्षा के लिए हुआ है। इस आदमी ने जो काम किया है, वो बहुत गलत है। हमें पता चला है कि इससे पहले भी इसने कई गलत काम किए हैं। इसको ऐसी सजा मिलती चाहिए जैसी पूरे वर्ल्ड में किसी को न मिली हो। हमारी सरकारों से विनती है कि अकाल तख्त साहिब जत्थेदारों के हवाले किया जाए। हम अपनी तरह से सजा तय करेंगे। सरकार इसमें किंतु- परंतु न करें। गुरुघरों में नशे जा रहे हैं, ये सरकारों की ढील के कारण हो रहा है।


