मैहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत:थ्रेशर पलटने से हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार

मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम परसवाही में खेत की ओर ले जाई जा रही थ्रेशर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर बैठे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर से टोचन कर थ्रेशर मशीन को खेत ले जाया जा रहा था। NH-30 की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और थ्रेशर मशीन पलट गई। दुर्घटना में थ्रेशर पर बैठे 24 वर्षीय संजय साकेत नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक रामबलि पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *