मंदसौर में IAS संतोष वर्मा के बयान का विरोध:ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की

मंदसौर के पिपलियामंडी में आईएएस अधिकारी के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ ब्राह्मण समाज और करणी सेना के लोगों ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया। गांधी चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह बयान न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि अन्य समुदायों की भावनाओं को भी आहत करने वाला है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक उच्च प्रशासनिक पद का अधिकारी ऐसा गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य दे, यह सामाजिक सद्भाव पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
ज्ञापन सौंपकर तीन मांगें रखीं सकल ब्राह्मण समाज और राजपूत करणी सेना के प्रतिनिधियों ने चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। 1. आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। 2. जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. भविष्य में ऐसे विवादित बयानों पर रोक लगे और प्रशासन स्पष्ट गाइडलाइन जारी करे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया चौकी प्रभारी ने ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की बात कही और विधि अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *