छत्तीसगढ़ में ED की रेड:प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से जुड़े कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली से पहुंची ईडी की टीम यह कार्रवाई कर रही है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से जुड़े कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं के मामले में रेड डाले जा रहे हैं। इससे पहले CBI भी इसी मामले में छापेमारी कर चुकी है। बताया जा रहा कि ईडी ने ये एक्शन मेडिकल कॉलेजों से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में लिया है। ये छापेमारी देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में की गई है। खबर अपडेट की जा रही है… ​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *