कोटपूतली-बहरोड़ में 83.96 फीसदी ईएफ डिजिटाइजेशन पूरा:उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने सभी बीएलओ के प्रयासों की सराहना की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 83.96 प्रतिशत ईएफ डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने उन 30 बीएलओ की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया है। गोस्वामी ने एसआईआर कार्य में लगे कर्मियों को भी विभिन्न चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने सभी बीएलओ से अपील की कि वे सुव्यवस्थित योजना बनाकर कार्य करें, ताकि एसआईआर प्रक्रिया निर्धारित समय में और प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। कार्यक्रम में निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *