नागौर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर सभापति की सख़्ती:सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभापति तोलावत खुद कर रहीं निरीक्षण, मौके पर ही जिम्मेवारों को बुलाकर हिदायत

जिला मुख्यालय पर नगरपरिषद क्षेत्र में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर अब नगरपरिषद सभापति नीतू तोलावत ने खुद निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कमर कस ली है। तोलावत द्वारा अल सुबह खुद शहरी क्षेत्र में निरीक्षण कर मौके पर ही सफाई निरीक्षक और जिम्मेदारों को मौके पर बुलाया जाकर तुरंत समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभापति ने सफाई निरीक्षक को पूरे शहर में जगह जगह लगने वाले कचरे के ढेरों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई निरीक्षक को इनके निस्तारण के आदेश दिए हैं। नगरपरिषद सभापति ने जनता से भी अपील की है कि घर से निकलने वाला कचरा समुचित कचरा पात्र में ही डाला जाए। सभापति ने अपील करते हुए कहा कि शहर में सभी जगह कचरा संग्रहण के लिए घर घर टिप्पर भी पहुंच रहे हैं इसके बावजूद अगर कही कचरे के ढेर लग रहे हैं तो मामला गंभीर है। तोलावत ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने एक लिए जल्द एक मुहिम चलाई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा उसके बावजूद अगर कोई लापरवाही करता पाया जाएगा तो इसके लिए जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा ताकि शहर को साफ सुथरा बनाया जा सके । उन्होंने सफाई निरीक्षक को भी निर्देश दिया कि जितने भी टिप्पर शहर में चल रहे हैं उनकी सख्त निगरानी की जाए अगर उनकी तरफ से कोई लापरवाही की जा रही है तो संबंधित ठेकेदार को भी इसके लिए पाबंद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *