मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे है। सीएम योगी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. नायडू भी हैं। एक वे करीब तीन घंटे गौतमबुद्ध नगर जिले में रहेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद सेक्टर-50 में मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी के कार्यक्रमों को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण लगभग पूरा नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले महीने इसके उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के कामकाज की समीक्षा करने आ रहे। यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारियों के मुताबिक समीक्षा के आधार पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन के लिए समय लिया जाएगा। सीएम योगी के दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…


