कुंभ स्नान के लिए भी रेलवे ने नहीं दी हजारीबाग को कोई ट्रेन, परेशानी

विशेष ट्रेनों के मामले में हजारीबाग टाउन स्टेशन एक बार फिर से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कुंभ को लेकर विभिन्न रेल जोन द्वारा विशेष ट्रेनों की घोषणा हुई है। लेकिन अभी तक जितनी भी ट्रेन कि घोषणा हुई है, उसमें हजारीबाग टाउन स्टेशन का नाम नहीं है। बात सिर्फ कुंभ की नहीं है, दुर्गा पूजा दिवाली छठ किसी भी त्योहारों में कोई भी स्पेशल ट्रेन हजारीबाग टाउन को नहीं दी जाती है। समर स्पेशल ट्रेन लिस्ट में भी नाम हमेशा गायब रहता है। हजारीबाग और रांची झारखंड के प्रमुख शहरों में एक है। जो अकादमी शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा के प्रमुख केंद्र हैं। लेकिन परीक्षा स्पेशल ट्रेन उस रूट से जाती है जहां परीक्षा का केंद्र भी नहीं होता है।बता दे की कुंभ मेला एक ऐसा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। रेलवे द्वारा इसकी उपेक्षा करना न केवल अनुचित है बल्कि हज़ारीबाग़ के रेल यात्रियों के प्रति घोर असंवेदनशीलता भी है। जानकर बताते है कि यह रवैया वहां के यात्रियों प्रति है जहां सालाना 3000 करोड़ रुपए ज्यादा का राजस्व सिर्फ खनन ढुलाई से हो रहा है। वही यात्री राजस्व में भी भारी वृद्धि देखी गई है। जब से इंटरसिटी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगी है, वर्तमान में हजारीबाग टाउन स्टेशन एनएसजी केटेगरी 5 में शामिल है। मात्र दो एक्सप्रेस ट्रेनों से हजारीबाग टाउन स्टेशन की कमाई 3:30 करोड रुपए सलाना के आसपास है। जबकि दर्जन भर से ज्यादा ट्रेन है जहां चल रही हैं इस अनुपात में वहां की कमाई भी नहीं है। लेकिन रेलवे अपना पूरा फोकस उन्ही जगहो पर लगाए हुए है। जानकार बताते हैं कि अगर यात्री राजस्व में मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन को शामिल कर दिया जाएगा तो हज़ारीबाग़ टाउन का यह आंकड़ा 5 करोड़ के ऊपर चला जाएगा। धनबाद से जम्मू तवी के लिए एक स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चल रही है। उस रास्ते पहले से ही दर्जनों पर ट्रेन चल रही है लेकिन हजारीबाग टाउन के करीब सीमा सुरक्षा बल का एक बड़ा प्रशिक्षण केंद्र है। देश भर से यहां लोग पहुंचते हैं। लेकिन एक भी ट्रेन पिछले 10- 11 वर्षों में रेलवे ने यहां नहीं दी। हालांकि सांसद मनीष जायसवाल ने निरंतर अपनी आवाज संसद में बुलंद की है। उन्होंने हजारीबाग टाउन स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग मजबूती से रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *