पन्ना में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम किया

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके सीमेंट प्लांट के पास वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार दोपहर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। इससे जाम लग गया। परिजनों ने प्रशासन से हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करने और परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई कर परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। दरअसल पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत अमानगंज दमोह मार्ग के पगरा गांव के पास आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसकी वजह जेके सीमेंट से निकलने वाले हेवी ट्रक बताए जाते हैं। अधिकतर एक्सीडेंट इन्हीं वाहनों से हो रहे हैं। गुरुवार देर रात शैलेन्द्र कुमार सेन अपने घर जा रहा था, तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *