जांच के दौरान 5 हवालातियों से 6 मोबाइल बरामद, मामला दर्ज

कपूरथला | केंद्रीय जेल में चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग बैरकों में बंद हवालातियों से 6 मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल प्रबंधन ने हवालाती गुरप्रीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव बूजा कलां जालंधर से एक मोबाइल, हवालाती गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी अर्बन एस्टेट फेस-2 जालंधर से एक मोबाइल, हवालाती हरकमलवीर सिंह उर्फ योद्धा निवासी रायपुर दाबा शहीद भगत सिंह नगर से एक मोबाइल, सिम, बैटरी, हवालाती मनजीत सिंह उर्फ मंगा निवासी जालंधर से एक मोबाइल, बैटरी, हवालाती धरमिंदर सिंह उर्फ पिंदरी निवासी गांव लक्खन कलां से 2 मोबाइल, एक सिम, 2 केबल बरामद हुई हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *